news-details

सीओडी फ्लाईओवर पर बुजुर्ग दंपती से चेन लूट, पति का हाथ टूटा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। रेलबाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार भोर सीओडी फ्लाईओवर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने मंदिर दर्शन के लिए जा रहे बुजुर्ग दंपती से सोने की चेन लूट ली। विरोध का मौका दिए बिना बदमाशों ने महिला के गले से चेन झपट ली और भागते समय उनकी स्कूटी में धक्का मार दिया। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में नीलम जैन (63) को कई जगह चोटें आईं, जबकि उनके पति त्रिभुवन जैन (66) का बायां हाथ टूट गया। घायल दंपती को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वारदात डीसीपी पूर्वी कार्यालय से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई। पीड़ित के मुताबिक, लूटी गई चेन पुश्तैनी थी, जिसका वजन करीब 12 ग्राम था और उसमें चार ग्राम का सोने का लॉकेट लगा था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश कर रही है। रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।