
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सीबीएसई 12वीं परिणाम में कमला नगर स्थित सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर की छात्रा सोनाक्षी गोयल ने 99.6% अंक प्राप्त कर शहर में टॉप किया है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार यह अब तक का शहर का सबसे उच्चतम स्कोर माना जा रहा है। इसी स्कूल की अक्षरा और गौरवी जायसवाल ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.6% अंक हासिल किए।रिजल्ट जारी होते ही स्कूल में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया।सोनाक्षी गोयल ने बताया कि उन्होंने एनसीईआरटी सिलेबस और शिक्षकों के नोट्स के आधार पर तैयारी की थी। उनका लक्ष्य भविष्य में डॉक्टर बनना है। उनके पिता सीए हैं जबकि मां गृहिणी हैं।