सैनिकों की समस्याओं पर सुनवाई
पारदर्शी विकास न्यूज़, कुशीनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक हुई। बैठक में 30 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों की मौजूदगी में सात प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अब इन समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों पर है।प्रार्थना पत्रों में भूमि विवाद, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन, शस्त्र लाइसेंस, धनराशि की धोखाधड़ी और सैनिक परिवार के उत्पीड़न जैसे मामले शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए नियमानुसार प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में सिविल डिफेंस के गठन की दिशा में कार्रवाई करने को कहा। साथ ही पूर्व सैनिकों से सिविल डिफेंस से जुड़कर अपनी सेवाएं देने की अपील की।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ग्रुप कैप्टन अरविन्द कुमार ने बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी का स्वागत किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी पवन कुमार, एनसीसी बटालियन पडरौना के सूबेदार संतोष पोद्दार सहित कई पूर्व सैनिक और वीर नारियां मौजूद रहीं।