news-details

स्मृति ईरानी ने सलमान के परिवार से की फोन पर बात

You can share this post!

अमेठी।जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 की नौकायन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले अमेठी के सलमान खान को भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने फोन पर बधाई दी। उन्होंने सलमान से बातचीत कर उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।स्मृति ईरानी ने कहा कि सलमान की सफलता ने अमेठी का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जिले के युवा खेल के क्षेत्र में लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। सलमान की उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।उन्होंने सलमान से उनकी प्रतियोगिता और तैयारियों के बारे में जानकारी ली तथा आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि सलमान खान तिलोई क्षेत्र के पूरे सिंगई खेरौना गांव के निवासी हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नौकायन प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि के बाद जिले में खुशी का माहौल है। परिवार और क्षेत्र के लोगों ने भी सलमान की सफलता पर प्रसन्नता जताई है।उन्होंने कहा कि फोन पर बातचीत के दौरान स्मृति ईरानी ने सलमान और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि अमेठी को आप पर गर्व है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सलमान आने वाली प्रतियोगिताओं में भी देश और जिले का नाम रोशन करेंगे।