news-details

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 588 छात्राओं ने लिया हिस्सा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। रानी सुषमा देवी महिला पीजी कॉलेज में सोमवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में बीए, बीकॉम, बीएड और एमए की 588 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें विभिन्न विषयों से जुड़े 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्राचार्या डॉ. पूनम सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के तहत भाषण, रंगोली, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताएं भी हुईं। मतदाता जागरूकता शिविर में 178 छात्राओं ने मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए फॉर्म-6 भरा। एनएसएस की ओर से जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया।