
PARDARSHI VIKAHS NEWS मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने गुटखा एजेंसी के सेल्समैन से पांच लाख रुपये से अधिक की नकदी से भरा बैग लूट लिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।जानकारी के अनुसार वृंदावन निवासी जगदीश प्रसाद गौतम की शिखर तंबाकू इंटरप्राइजेज नाम से एजेंसी है। कांशीराम कॉलोनी निवासी विजय एजेंसी में सेल्समैन हैं और दुकानदारों से वसूली कर नकदी जमा कराते हैं। सोमवार को वह मथुरा-वृंदावन क्षेत्र से वसूली कर बाइक से लौट रहे थे।गोकुल रेस्टोरेंट के पास पीछे से आए दो बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च झोंक दी और बाइक की टंकी पर रखा नकदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार वारदात कुछ ही सेकंड में हुई।पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बैग में पांच लाख रुपये से अधिक नकदी होने की आशंका है।