
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। देहात के ग्राम कृपालपुर में विश्व परिवार दिवस के अवसर पर सुख सिमरन फाउंडेशन ट्रस्ट का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सिमरन कौर ने सरदार प्रमोद सिंह केशावत को कानपुर देहात का जिलाध्यक्ष घोषित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और इसे एक “परिवारिक आयोजन” के रूप में मनाया गया। आयोजन का संचालन सभासद शिव सिंह नायक ने किया, जबकि रूपरेखा मनोनीत सभासद जय कुमार उर्फ बबलू भारती द्वारा तैयार की गई। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे, जिनमें सभासद शिव नाथ कुशवाहा, नरेंद्र सिंह पाल, सुनील राजपूत, आदेश यादव, रामपाल बंजारा, समाजसेवी हाजी अबरार अली, जिला पार्टी कार्यालय प्रभारी रमेश सिंह बंजारा, मुकुट सिंह, खुशी लाल, दक्षिण मुखी मंदिर के महंत सहित अन्य लोग शामिल रहे। डॉ. सिमरन कौर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना और जरूरतमंदों की मदद करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन ग्रामीण स्तर पर गरीब परिवारों के साथ खड़ा रहेगा और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग करेगा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिमरन कौर ने अकबरपुर का नाम बदलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करने की बात भी कही। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने समाज में एकता और परिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया।