news-details

संकरा पुल बदलेगा, खड्डा-सिसवा मार्ग पर जाम से मिलेगी राहत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, खड्डा (कुशीनगर)। खड्डा-सिसवा मार्ग पर वर्षों से जाम की समस्या झेल रहे लोगों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। बंजारी पट्टी गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर पुराने संकरे पुल की जगह तीन करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नए चौड़े पुल का निर्माण शुरू हो गया है।खड्डा और महराजगंज जिले के सिसवा बाजार को जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। बंजारी पट्टी के पास पुल की चौड़ाई कम होने के कारण अक्सर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। दोनों ओर से वाहनों के एक साथ गुजरने में परेशानी होती थी और राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ता था।इस समस्या का असर एंबुलेंस, स्कूली वाहनों, निजी बसों, ट्रकों, जीप और दोपहिया वाहन चालकों पर भी पड़ता था। जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी जाम के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।अब नए पक्के और चौड़े पुल का निर्माण शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में उत्साह है। पुल तैयार होने के बाद छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही सुगम होने और जाम की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। इससे खड्डा और सिसवा बाजार के बीच आवागमन आसान होगा तथा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।