
Pardarshi Vikas News Ayodhya
साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 16 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कॉलेज में इस बार बीए की 2400 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा बीएससी बायो और मैथ वर्ग में 540-540 सीटें, बीकॉम में 600 सीटें तथा बीबीए में 60 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। वहीं परास्नातक स्तर पर 21 विषयों में एडमिशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
प्रवेश पंजीकरण शुल्क 700 रुपये तय किया गया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर पूरी की जाएगी। छात्रों की सुविधा के लिए दो हेल्प डेस्क भी बनाए जाएंगे, जहां आवेदन और प्रवेश से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि नए सत्र में छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।