news-details

सांकेतिक कलम बंद हड़ताल का ज्ञापन सौपा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कमासिन बांदा
राज्य कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रान्तीया आवाहन पर बकाया मानदेय एवं इपीएफ यूएएन में जमा न किए जाने के कारण कमासिन ब्लाक के समस्त रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी कमासिन ओमप्रकाश द्विवेदी को अनिश्चितकालीन सांकेतिक कलम बंद हड़ताल कर संपूर्ण कार्यों का बहिष्कार करने का ज्ञापन पत्र सौंपा  ग्राम रोजगार सेवक संघ ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार ने अपने पत्र में बताया कि 4 अक्टूबर 2021 को प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने सम्मेलन में रोजगार सेवकों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा करने के बाद बढ़ोतरी लागू न कर 20 वर्षों से मनरेगा कर्मियों के नियमिती करण की कार्यवाही न होने से एवं रोजगार सेवक मनरेगा कर्मियों के 16 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक सांकेतिक हड़ताल के उपरांत संयुक्त आयुक्त मनरेगा ग्राम विकास उत्तर प्रदेश के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित कर 20 मई 26 तक लंबित मानदेय ईपीएफ के भुगतान हेतु लिखित पत्र दिए जाने के बाद भी भुगतान न किए जाने से समस्त कर्मियों ने प्रान्तीय आवाहन पर अनिश्चितकालीन सांकेतिक कलम बंद हड़ताल पर रहकर संपूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी देते हुए किसी भी प्रकार का दबाव न बनाए जाने की अपील ज्ञापन पत्र में की है उन्होंने शीघ्र बकाया मानदेय भुगतान न कराए जाने तक संगठन के संपूर्ण रोजगार सेवकों कंप्यूटर ऑपरेटर के हड़ताल पर रहने का आवाहन किया है इस दौरान पंचायत मित्र पीयूष सिंह शिव प्रताप गौरा देवी सत्येंद्र कुमार गुप्ता राम सहाय गंगाराम चंद्रशेखर राजबहादुर सहित कंप्यूटर ऑपरेटर राजाराम लेखा सहायक संजय कुमार मौजूद रहे।