news-details

स्कूली वैन से गिरकर पांच वर्षीय छात्रा की मौत

You can share this post!


अमेठी/तिलोई। स्कूली वैन से गिरकर पांच वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है। पहिये के नीचे दबने से छात्रा की जान गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मोहनगंज थाना क्षेत्र में स्कूली वैन से गिरकर पांच वर्षीय छात्रा नैंसी की पहिये के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे में वैन चालक की लापरवाही की बात सामने आई है। पूरे बीरू मजरे मिरजागढ़ निवासी राजू लोध की बेटी नैंसी बहुवा नजरगंज स्थित कैरियर पब्लिक स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी। बताया जाता है कि छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही वैन का गेट खुला रह गया था। इसी दौरान नैंसी नीचे गिर गई और पहिये के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।