news-details

स्कूल में प्रिंसिपल पर फायरिंग, आरोपी फरार

You can share this post!

 Pardarshi Vikas News Lucknow

लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के जुगराजगंज स्थित प्रभावती देवी शिक्षण संस्थान में गुरुवार दोपहर प्रिंसिपल अनिल कुमार सिंह पर दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया। गांव के ही युवक विजयपाल ने पुरानी रंजिश के चलते स्कूल में घुसकर उन पर गोली चला दी। हमले के दौरान प्रिंसिपल ने बचाव में पास रखी अलमारी का सहारा लिया, जिससे गोली लॉकर से टकराकर उनके पेट को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रिंसिपल को मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।