news-details

साइकिल से कांशीराम स्मारक पहुंचे बलिया के छह युवक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। मान्यवर कांशीराम के 19वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बलिया जिले की फेफना विधानसभा सीट से बसपा सेक्टर अध्यक्ष गोलू प्रताप राव अपने पांच साथियों के साथ साइकिल से लखनऊ पहुंचे। युवकों ने साइकिल यात्रा के जरिए छोटे साधनों के बड़े स्तर पर उपयोग और बहुजन समाज पार्टी को सत्ता में लाने का संदेश दिया।गोलू प्रताप राव ने बताया कि मान्यवर कांशीराम ने बसपा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा की थी। उन्हीं के विचारों से प्रेरित होकर वे अपने साथियों के साथ स्मारक स्थल पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में शामिल लखनऊ की एक महिला ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाया। मान्यवर कांशीराम ने उनके विचारों और भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं को धरातल पर उतारने का काम किया।वहीं, उन्नाव के बौद्ध भिक्षु भंते बोधि रत्न ने कहा कि बाबा साहब डॉ. आंबेडकर बौद्धमय भारत का निर्माण चाहते थे। उनके अनुसार, बसपा सुप्रीमो मायावती बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय के संदेश को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने चिंता जताई कि देश के किसी बड़े राजनेता ने खुलकर बौद्ध धम्म ग्रहण नहीं किया है।