news-details

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले ₹9,450

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खड्डा थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी के शिकार व्यक्ति को ₹9,450 वापस कराए। रकम वापस मिलने से पीड़ित को राहत मिली। पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर को ग्राम मठिया निवासी बज्रेन पाण्डेय पुत्र बसन्त पाण्डेय की साइबर धोखाधड़ी संबंधी शिकायत पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने प्रयास कर ठगी गई पूरी धनराशि वापस कराई।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार चौबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशीष सिंह और मुख्य आरक्षी अजीत सिंह की भूमिका रही। कुशीनगर पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी होने पर बिना देर किए शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत
पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते सूचना देने से ठगी की रकम को रोकने और वापस पाने की संभावना बढ़ सकती है।पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि वे अपना ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई पिन और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान ऐप इंस्टॉल करने से बचें। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और अपने परिवार को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की अपील की।