news-details

साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। मोबाइल फोन गुम होने के बाद उन्हें दोबारा मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर पुलिस ने मुस्कान लौटा दी। पश्चिमी जोन की साइबर सेल और CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने 220 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 42.50 लाख रुपये बताई गई है।डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित के निर्देशन में पश्चिमी जोन के सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने न केवल लखनऊ बल्कि अन्य जनपदों और दूसरे राज्यों से भी मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए।मोबाइल वापस मिलने पर लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला और उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की।बरामद मोबाइलों में सैमसंग के 20, वीवो के 35, ओप्पो के 40, रियलमी के 35, वनप्लस के 20, रेडमी के 55 और अन्य कंपनियों के 15 मोबाइल शामिल हैं।पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत UPCOP ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करें, उसी नंबर का नया सिम जारी कराएं और लॉस्ट आर्टिकल रिपोर्ट (LAR) भरें। साथ ही आधार कार्ड और खरीद बिल की डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखने की भी अपील की गई है।अधिकारियों के अनुसार CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने और साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क करने पर मोबाइल की बरामदगी की संभावना बढ़ जाती है।