news-details

संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कानपुर के लइयाबाजार मैदान में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।शिविर में क्षेत्र के कई लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से अपनी समस्याओं के संबंध में सलाह ली। आयोजकों ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर समाजसेवा के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। इसका मकसद जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और उन्हें बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा।