news-details

सागर पट्टी में ग्राम चौपाल, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या के विकासखंड हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत सागर पट्टी में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। सुबह 10 बजे से शुरू हुई चौपाल में परिवार रजिस्टर, फैमिली आईडी, शौचालय योजना और पेयजल जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से उठाईं गईं। राम नेवल ने परिवार रजिस्टर से जुड़ी समस्या बताई, जबकि संगम देवी और केशवमती ने फैमिली आईडी बनवाने के लिए आवेदन किया। शांति देवी ने शौचालय योजना का लाभ दिलाने की मांग की और संतोष तिवारी ने खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत कराने का अनुरोध किया।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव चौपाल में शामिल नहीं हो सके। ग्राम सचिव विनोद कुमार ने चौपाल की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सुना तथा सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित प्रकरणों को विभागों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। चौपाल के दौरान गांव में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई और स्वच्छता, साफ-सफाई तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर पंचायत सहायक अंकिता तिवारी, रोजगार सेवक राज कुमार सहित अन्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।