news-details

सीएसजेएमयू में ई-कार्ट सेवा शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कैंपस में पेट्रोल बचाने और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ई-कार्ट (बैटरी चालित वाहन) सेवा की शुरुआत की गई है। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील से प्रेरित बताई जा रही है।मंगलवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने खुद ई-कार्ट में बैठकर कैंपस का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान कई शिक्षक और कर्मचारी भी ई-कार्ट में उनके साथ नजर आए।विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में रहने वाले सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वे पेट्रोल-डीजल वाहनों की बजाय ई-कार्ट या साइकिल का उपयोग करें। छात्रों को भी साइकिलिंग और ई-वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है।कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के अनुरूप विश्वविद्यालय में ऊर्जा संरक्षण के लिए नए नियम लागू किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिसर में सभी लोग, चाहे कुलपति हों या कर्मचारी, छोटे दूरी के आवागमन के लिए ई-कार्ट का ही उपयोग करें।उन्होंने यह भी बताया कि कैंपस को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए धीरे-धीरे पेट्रोल वाहनों पर निर्भरता कम की जाएगी और ई-व्हीकल को बढ़ावा दिया जाएगा।विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि कैंपस में प्रदूषण भी कम होगा और एक हरित वातावरण तैयार किया जा सकेगा।