news-details

सीएम योगी का टोटी चोरी पर तंज

You can share this post!

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लोगों से जागरूक होने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने हर घर नल योजना को आगे बढ़ाया, लेकिन कहीं-कहीं लोग सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, "पता चला कि कोई टोटी ही चोरी कर रहा है। कहीं नल खुला छोड़ दिया जाता है। अगर कोई ऐसा करता है तो समाज के लोगों का दायित्व है कि उसे टोका जाए।" उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पांच संकल्प भी बताए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति "एक पेड़ मां के नाम" अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। साथ ही जल संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने, सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने और प्रकृति के अनुकूल जीवन जीने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में वन विभाग की नर्सरियों में मुश्किल से 5 लाख पौधे उपलब्ध थे, जबकि आज प्रदेश में 50 करोड़ से अधिक पौधे तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशभर में 5 करोड़ पौधे लगाए गए हैं और अगले महीने एक दिन में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुकरैल में पौधरोपण कर महर्षि चरक औषधि वन की स्थापना की तथा स्कूली बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।