news-details

सीएम ग्रिड्स सड़क निर्माण का देर रात निरीक्षण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। शहर को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने और सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के उद्देश्य से देर रात सीएम ग्रिड्स परियोजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। दीप टॉकीज चौराहा से गौशाला रोड तक चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में इस्तेमाल की जा रही सामग्री और निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और सभी कार्य तय मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं।निरीक्षण का उद्देश्य निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ यह सुनिश्चित करना रहा कि कानपुर की जनता को मजबूत, सुरक्षित और आधुनिक सड़कें जल्द उपलब्ध हो सकें। इसके लिए कार्यों में तेजी लाने और नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।सीएम ग्रिड्स परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण को शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण से नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है।