news-details

सीएम ग्रिड की अधूरी सड़कों पर व्यापारियों का प्रदर्शन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर में सीएम ग्रिड की अधूरी सड़कों और गड्ढों को लेकर गुरुवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और किदवईनगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मार्बल मार्केट-किदवईनगर में गड्ढों के सामने बैठकर घंटा-घड़ियाल बजाए। व्यापारियों ने दीपावली से पहले प्रमुख सीएम ग्रिड सड़कों का निर्माण पूरा कराने की मांग की।प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि सड़क के गड्ढों के कारण कई लोग घायल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि व्यापारी सुनील मिश्र बाइक से गिरकर घायल हुए थे, जबकि ट्रांसपोर्ट नगर के कर्मचारी अजय नागर भी 8 सितंबर को इसी सड़क पर गिरकर घायल हुए। व्यापारियों ने तत्काल गड्ढे भरने की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने मार्बल मार्केट-किदवईनगर, यशोदानगर-हमीरपुर रोड, ग्रीन पार्क-घंटाघर, साकेतनगर और करही की सीएम ग्रिड सड़कों का काम दीपावली से पहले पूरा कराने की मांग रखी। व्यापारियों का कहना है कि सड़क निर्माण में देरी से बाजारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।किदवईनगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने दावा किया कि मार्बल मार्केट की बदहाल सड़क से बाजार का 100 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि दीपावली तक सड़कें दुरुस्त नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में विनायक पोद्दार, मनोज गुप्ता, केके गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।