
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम न्यायिक माया शंकर ने की।एडीएम ने सभी फ्रंट लाइन वर्करों और ग्राम प्रधानों का शत-प्रतिशत संवेदीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन करें, ताकि किसी भी बीमारी के फैलाव को रोका जा सके।बैठक में बताया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई और दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान गांवों और नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, नालियों की सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, जलभराव निस्तारण और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव की जानकारी देंगी और मरीजों को चिन्हित करेंगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।