news-details

संभावित बाढ़ से पहले तैयारी की मांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी युगांक मिश्रा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में समय रहते व्यापक तैयारियां करने की मांग की है। उन्होंने यमुना और बेतवा नदियों के जलस्तर बढ़ने पर प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में सुरक्षित राहत शिविर, स्वच्छ पेयजल, बिजली, भोजन और पशुओं के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व तैयारी से बाढ़ के दौरान जन-धन की हानि को काफी हद तक रोका जा सकता है।