
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के संभावा में बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर और बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक के साथ कैडर कैंप आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के इतिहास, नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया और बूथ कमेटियों के पुनर्गठन की समीक्षा की।मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति ने मान्यवर कांशीराम और बहन मायावती के संघर्षों का उल्लेख करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बसपा की स्थापना 14 अप्रैल 1984 को संविधान के अनुरूप शासन व्यवस्था स्थापित करने और सर्वसमाज के हितों के लिए की गई थी। उन्होंने पिछड़े वर्ग की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने तथा मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराने में बसपा की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।कैंप में जिला महासचिव सरवन कुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी, विधानसभा प्रभारी मोतीलाल, विधानसभा महासचिव राम केवल सरोज और सेक्टर अध्यक्ष गंगाराम गौतम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का काम अधूरा
गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में बूथ कमेटियों के पुनर्गठन और सदस्यता नवीनीकरण का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। 19 अक्टूबर को होने वाली मंडलीय बैठक से पहले इसे पूरा करने की योजना बनाई गई है।