news-details

RMLNLU में लेट नाइट पार्टी विवाद

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (RMLNLU) में 19 मई की देर रात हुई छात्र पार्टी को लेकर विवाद बढ़ गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए एलएलबी पांचवें सेमेस्टर के 110 छात्रों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आरोप है कि परीक्षा अवधि के दौरान बिना अनुमति क्रिकेट ग्राउंड में देर रात पार्टी आयोजित की गई, जो कई घंटों तक चली। प्रशासन का कहना है कि इस कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं ली गई थी।वहीं छात्रों का दावा है कि इतनी बड़ी संख्या में हुई गतिविधि बिना प्रशासन की जानकारी के संभव नहीं है। मामले में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।प्रशासन ने छात्रों को 28 मई तक जवाब देने का समय दिया है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रवक्ता के अनुसार, 20 मई को गार्डों से शिकायत मिलने के बाद मामला सामने आया और नोटिस जारी किए गए।