
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी योग गुरु श्री श्री ज्योति बाबा ने देशभर में ‘नशा मुक्ति रक्षाबंधन’ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन को केवल भाई-बहन के प्रेम तक सीमित न रखकर नशे के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प का दिन बनाया जाना चाहिए।ज्योति बाबा ने कहा कि नशे का प्रभाव व्यक्ति के साथ पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। ऐसे में इसका समाधान भी परिवार से ही शुरू होना चाहिए। उन्होंने बहनों से अपील की कि राखी बांधते समय भाइयों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाएं। अभियान के तहत तीन संकल्प लेने की अपील की गई है—नशा नहीं करना, पांच दोस्तों को नशे से दूर रखना और हर सप्ताह दो घंटे देश सेवा के लिए देना।सोशल एक्टिविस्ट गीता पाल ने कहा कि नशे की मांग कम करने में परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानाचार्य केशराज सिंह ने भी बहनों और भाइयों से नशामुक्त जीवन का संकल्प लेने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में ज्योति बाबा ने उपस्थित लोगों को ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ संकल्प की शपथ दिलाई। संचालन राजेंद्र केसरवानी ने किया।