
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर अमेठी के बाजारों में खरीदारी का उत्साह बना हुआ है। त्योहार से एक दिन पहले मिठाई, राखी और कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। चीनी के दाम बढ़ने का असर मिठाइयों की कीमतों पर पड़ा है। व्यापारियों के मुताबिक मिठाइयों के दाम में करीब 25 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है, हालांकि कुछ दुकानदार ग्राहकों को राहत देने के लिए पुराने रेट पर ही सामान उपलब्ध कराने की बात कह रहे हैं।नगर के कल्पतरु रेस्टोरेंट के संचालक ने बताया कि चीनी महंगी होने के कारण मिठाइयों की लागत बढ़ी है। इससे ग्राहकों ने खरीदारी की मात्रा कुछ कम की है, लेकिन त्योहार के कारण ग्राहकों की संख्या में कमी नहीं आई है। वहीं मधुर मिलन रेस्टोरेंट के संचालक ने बताया कि उनकी दुकान पर मिठाई और राखी पुराने रेट पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि त्योहार पर लोगों को अधिक परेशानी न हो।रक्षाबंधन से एक दिन पहले बाजार में बूंदी का लड्डू करीब 200 रुपये किलो, बेसन का लड्डू 220 रुपये, मूंगदाल देसी घी का लड्डू 480 रुपये, मूंग लड्डू 520 रुपये, खजूर लड्डू 600 रुपये और ड्राई फ्रूट लड्डू 800 रुपये किलो बिका। कलाकंद और मिल्क केक करीब 480 रुपये, ढोड़ा बर्फी 440 रुपये, खोया रोल 480 रुपये और शाही पेड़ा 460 रुपये किलो रहा। काजू कतली की कीमत करीब 1100 रुपये किलो रही।ग्रामीण और नगरीय बाजारों में भी मिठाइयों के दाम में अंतर देखने को मिला। टीकरमाफी, भादर, अयोध्यानगर, बाबूगंज, वारिसगंज और रानीगंज जैसे ग्रामीण बाजारों में लड्डू 140 से 180 रुपये किलो तक बिके। वहीं अमेठी, गौरीगंज, मुसाफिरखाना और जायस के बाजारों में साधारण लड्डू 200 से 220 रुपये किलो तक पहुंच गया।रक्षाबंधन को लेकर कपड़ों की दुकानों पर भी महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। इस बार हरे रंग की साड़ियों की मांग अधिक रही। इनकी कीमत 300 से 5000 रुपये तक रही, जबकि 500 से 1500 रुपये कीमत वाली साड़ियों की बिक्री ज्यादा हुई। राखियों के दाम में फिलहाल खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। कुल मिलाकर महंगाई के बावजूद भाई-बहन के त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी का उत्साह बरकरार है।
कपड़े की दुकानों पर अधिक बिक रही हरी साड़िया
रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पहले महिलाओं ने कपड़े की दुकानों पर जमकर खरीददारी की। हरे रंग की साड़ियां अधिक बिकी। 300 रूपये से 5000 रूपये तक दाम रहे। गीता वस्त्रालय के संचालक ने बताया कि 500 से 1500 रूपये तक साड़ियां ज्यादा बिकी है। ग्रामीणांचल के बाजारों में शहर से सस्ती रहीं मिठाइयाँ ग्रामीणांचल के बाजारों में त्योहार को लेकर बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। टीकरमाफी, भादर, अयोध्यानगर, बाबूगंज, वारिसगंज और रानीगंज समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में मिठाइयाँ शहर के मुकाबले सस्ती रहीं।ग्रामीण बाजारों में लड्डू 140 से 180 रुपये प्रति किलो तक बिके। वहीं अमेठी, गौरीगंज, मुसाफिरखाना और जायस जैसे नगरीय क्षेत्रों में मिठाइयों के दाम अधिक रहे। यहां साधारण लड्डू 200 से 220 रुपये प्रति किलो तक बिका। अन्य मिठाइयों के दाम भी ग्रामीणांचल के बाजारों की अपेक्षा नगरीय क्षेत्रों में अधिक रहे।