
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। रायल्टी कटौती के मामले में खनिकर्म विभाग के रवैए से नाराज लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने कार्य बहिष्कार का अल्टिमेटम दिया है। लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश ठेकेदार कल्याण समिति के बैनर तले बैठक हुई। ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के पत्र पर खनिकर्म विभाग चार वर्ष बाद भी कोई निर्णय नहीं ले सका है। ठेकेदारों के देयकों से रायल्टी कटौती किए जाने का अनुरोध भी लंबे समय से लंबित है। बैठक में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। इस दौरान सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र नाथ मिश्र, राकेश कुमार सिंह, पंकज कुमार द्विवेदी, मनीष सिंह, सूर्यपाल सिंह, कपिल देव तिवारी, बृजेश प्रताप सिंह सहित अन्य ठेकेदार मौजूद रहे।