news-details

रोटरी क्लब वाराणसी कबीर की नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी कबीर का 9वां अधिष्ठापन समारोह ‘SANMARG’ होटल विश्वम रेसिडेंसी में आयोजित हुआ। समारोह में रोटेरियन डॉ. अजय दुबे को वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष, रोटेरियन प्रत्यूष मिश्रा को सचिव और रोटेरियन पवन केशरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य अतिथि District Governor Elect रोटेरियन दिनेश गर्ग और विशिष्ट अतिथि डॉ. भागीरथी दास सहित क्लब के पदाधिकारी एवं रोटेरियन मौजूद रहे। समारोह का संदेश ‘कहत कबीर, सुनो भाई साधो’ रखा गया। नई टीम ने सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में करीब 20 नए सदस्यों को रोटरी पिन पहनाकर सदस्यता दिलाई गई और शपथ ग्रहण कराई गई। क्लब के पदाधिकारियों ने रोटरी के ‘Service Above Self’ सिद्धांत के तहत समाजसेवा को नई गति देने की बात कही।

मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अमर चंद अग्रवाल और रोटेरियन सिद्धार्थ मुखर्जी ने किया। समापन पर पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन नीलेश भुवालका और रोटेरियन आभा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार जताया।