
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी ईस्ट का पदग्रहण समारोह पिंड बलूची, रथयात्रा में आयोजित हुआ। समारोह में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन दिनेश गर्ग मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना और शिव स्तुति से हुआ। इसके बाद कॉलर एक्सचेंज के माध्यम से आउटगोइंग प्रेसिडेंट ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक पाठक को क्लब की जिम्मेदारी सौंपी।मुख्य अतिथि दिनेश गर्ग ने कहा कि रोटरी समाज और मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध वैश्विक संगठन है। उन्होंने रोटरी के Four-Way Test के सिद्धांतों के अनुरूप समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष अभिषेक पाठक का परिचय कराया गया। आईटी और इंटरनेशनल टूरिज्म क्षेत्र से जुड़े पाठक ने सेवा परियोजनाओं को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।कार्यक्रम का संचालन उमेश मिश्रा और के.के. गुप्ता ने किया। समारोह में सी.के. गांगुली, प्रभाकर जायसवाल, विजय आचार्य, प्रो. डॉ. वीरेंद्र कुमार, वीरेंद्र पाठक, संजय रस्तोगी, संगीता खुरान और प्रमोद कुमार सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे। अंत में के.के. सिंह ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार जताया।