
वाराणसी । रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी कबीर की महिला सशक्तिकरण टीम द्वारा रविवार को फोर एलिमेंट होटल, बनारस रेलवे स्टेशन के निकट, वाराणसी में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक ‘तीजोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “सावन की उमंग, सखियों के संग” रही। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संगीत, नृत्य, मनोरंजक खेल, हाउजी, मेहंदी तथा तीज क्वीन प्रतियोगिता का आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी कबीर के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. अजय दुबे के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अध्यक्ष ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए तीजोत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की संयोजक रोटेरियन स्वाति मिश्रा ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर रोटेरियन अर्चना अग्रवाल, रोटेरियन प्रियंका मुखर्जी एवं रोटेरियन प्रभा सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रोटेरियन शशिकला भारती, अध्यक्ष महिला सशक्तिकरण टीम, ने मंच संचालन करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। गायक अमलेश शुक्ला एवं आस्था शुक्ला की संगीतमय प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इसके पश्चात अंतरराष्ट्रीय जादूगर रोटेरियन आदित्य रैना ने अपनी जादुई प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संगीतमय खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रोटेरियन शिखा बरनवाल ने हाउजी का संचालन किया तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।तीजोत्सव का मुख्य आकर्षण ‘तीज क्वीन 2026’ प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मंच पर अपना परिचय दिया तथा अतिथियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रतिभागियों का मूल्यांकन परिधान, प्रस्तुति, भाषण, श्रृंगार एवं आत्मविश्वास के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता में श्रीमती ऋचा बरनवाल ने प्रथम, श्रीमती रोमा विश्वकर्मा ने द्वितीय तथा श्रीमती सोमा जी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित करने के साथ तीज क्वीन का ताज पहनाया गया।कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विशेष मेहंदी कॉर्नर की व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही नृत्य, संगीत एवं मनोरंजन की विभिन्न गतिविधियों ने पूरे आयोजन को उत्सवमय बना दिया। उपस्थित सभी सदस्यों एवं प्रतिभागियों के लिए खान-पान एवं जलपान की व्यवस्था भी की गई।आयोजन की विशेष बात यह रही कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट प्रदान किया गया। प्रत्येक सहभागी के लिए उपहार की व्यवस्था कर आयोजन समिति ने सभी के प्रति अपना आभार एवं स्नेह व्यक्त किया।कार्यक्रम में रोटेरियन सौरभ मिश्रा, रोटेरियन अश्वनी सिंह, सौरभ बरनवाल, प्रिया बरनवाल, श्रीमती ऋचा बरनवाल, आशा बरनवाल, , मुस्कान दुबे, रोटेरियन डॉ. आकाश बरनवाल, रोटेरियन वीरेंद्र कुमार, रिंकी रैना, रोटेरियन अशोक राय, श्रीमती इंदु राय, रोटेरियन दाऊद अहमद, श्रीमती अरशी दाऊद, रोटेरियन हर्ष गुप्ता, रोटेरियन देवेश लाल, रोटेरियन सिद्धार्थ मुखर्जी, रोटेरियन अमर चंद अग्रवाल, रोटेरियन निलेश भुवालका, अश्वी जी, सपना जी सहित अनेक सदस्य एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे ।।