news-details

राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन की तैयारियों में जुटा व्यापार मंडल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक शनिवार को फजलगंज स्थित होटल लीजेंड में जिला अध्यक्ष सुनील बजाज की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी के संचालन में आयोजित हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।बैठक में आगामी 9 अगस्त 2026 को नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित होने वाले 45वें राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि कानपुर के सभी प्रमुख बाजारों से अधिक से अधिक व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सम्मेलन में केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं देशभर के व्यापारी प्रतिनिधि शामिल होंगे।जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि 30 अगस्त 2026 को जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी बाजार इकाइयों से जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ा जाएगा।बैठक में ऑनलाइन कारोबार से छोटे व्यापारियों पर पड़ रहे प्रभाव, पंजीकृत व्यापारियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने, जीएसटी संबंधी समस्याओं तथा अन्य व्यापारिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभिन्न विभागों के लिए जिला स्तर पर समन्वयकों की नियुक्ति भी की गई।मुख्य अतिथि मुकुंद मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन में कानपुर की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना सभी व्यापारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिक से अधिक व्यापारियों से सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मंडी संबंधी समस्याओं को लेकर संगठन ने प्रदेश स्तर पर ज्ञापन सौंपे हैं और अधिकारियों से वार्ता कर व्यापारियों की मांगें रखी हैं।बैठक के दौरान व्यापार मंडल और व्यापारी समाज में लगभग 50 वर्षों से सेवाएं देने वाले रामेश्वर गुप्ता, ओंकारनाथ अग्रवाल और विश्वनाथ अरोड़ा को सम्मानित किया गया। वहीं स्वास्थ्य कारणों से अनुपस्थित राधेश्याम बेनीवाल को उनके आवास पर जाकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदीप गुप्ता, संत मिश्रा, राम किशोर मिश्रा, नीरज दीक्षित, महेंद्र गुप्ता, सत्य प्रकाश जायसवाल, दीप अवस्थी, राहुल दीक्षित, संजय द्विवेदी, पवन दुबे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।