
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल तथा बालक-बालिका वर्ग रिले रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में रघवीर इंटर कॉलेज ने ग्लोबल पब्लिक स्कूल को 2-0 से हराया। वहीं राजगौरव पब्लिक स्कूल ने श्री शिवप्रताप इंटर कॉलेज को 5-0 से शिकस्त दी। पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम ट्रेनीज ने रघवीर इंटर कॉलेज को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में माइंड पब्लिक स्कूल ने राजगौरव पब्लिक स्कूल को 4-2 से पराजित किया।फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए माइंड पब्लिक स्कूल को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। माइंड पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा।रिले रेस की बालक वर्ग 4×100 मीटर स्पर्धा में सोनू, शिवम, आदित्य और शिवराज की टीम प्रथम रही। बालिका वर्ग में सुमंगल, रेनू, दिव्या और जानवी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।