news-details

राष्ट्रीय कल्याण मंच मनाएगा वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  राष्ट्रीय कल्याण मंच की मासिक बैठक रविवार को गोसाईगंज स्थित संगठन के कैंप कार्यालय रतन पैलेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनोद कुमार रावत ने की। इसमें प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 जून 2026 को अमर शहीद वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती हर वर्ष की तरह श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी।कार्यक्रम के तहत सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता 30 जून की सुबह खुर्दही अंडरपास के पास एकत्र होंगे। इसके बाद वाहनों से सिकंदर बाग चौराहा स्थित वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें वीरांगना ऊदा देवी के शौर्य, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर वक्ता अपने विचार रखेंगे।कार्यक्रम के अंत में समाज में एकता, समानता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वीरांगना ऊदा देवी पासी को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।