
कानपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित स्वराज आश्रम खादी प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खादी वस्त्रों की खरीदारी कर स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को आगे बढ़ाया।इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा, अभिनव दीक्षित तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने खादी उत्पादों की खरीदारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "खादी अपनाएँ, देश का मान बढ़ाएँ" के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि 7 अगस्त 1905 को शुरू हुए स्वदेशी आंदोलन ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी थी। आज उसी स्वदेशी भावना को आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से खादी अपनाने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और "वोकल फॉर लोकल" अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील की।कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि स्थानीय उत्पादों के अधिक उपयोग से न केवल कुटीर एवं हथकरघा उद्योगों को मजबूती मिलेगी, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।