news-details

र्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया विजय दशमी का पर्व

You can share this post!

 

अमेठी।  विजय दशमी का पर्व जिले में हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। रामलीला मैदान में पारम्परिक दशहरा मेला साम्प्रदायिक सद्भाव और एकता की मिशाल पेश करता नजर आया। रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला,राम रावण युद्ध देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। मेले में भीड के बीच पुलिस की व्यवस्थाएं कमजोर नजर आई।तमाम बाईक सवार भीड़ के बीच बाइक से रास्ता तय करते देखे गए।मेले में सबसे अधिक भीड़ महिलाओं और बच्चों की रही। मेले में यातायात के नियम तार तार नजर आए। मुसाफिरखाना, मोहनगंज, जगदीशपुर, तिलोई और रामगंज में दशहरे के मेले में भारी भीड़ जुटी।