news-details

रूपम पांडेय पांच साल के लिए संगठन से निष्कासित

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की जोनल कार्यसमिति की बैठक प्रयागराज में केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 20 कार्यसमिति सदस्यों में से 16 सदस्य मौजूद रहे। भारतीय मजदूर संघ और भारतीय रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।बैठक में निलंबित महामंत्री रूपम पांडेय से जुड़ी संगठनात्मक एवं अनुशासन संबंधी कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि रूपम पांडेय को 17 अगस्त को 15 दिन में स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद 31 अगस्त को सात दिन में जवाब देने के लिए अनुस्मारक नोटिस भेजा गया, लेकिन निर्धारित समय में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। बैठक में 16 अगस्त को गठित अनुशासन समिति की जांच रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई।कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से रूपम पांडेय को महामंत्री पद से दायित्वमुक्त करते हुए पांच वर्ष के लिए संगठन की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय लिया। उनके स्थान पर संयुक्त मंत्री कुंदन कुमार सिंह को महामंत्री नियुक्त किया गया, जबकि कार्यसमिति सदस्य बीना सिंह को संयुक्त मंत्री नामित किया गया।बैठक में श्रमिक समस्याओं सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान निर्भय सिंह, रूकमानंद पांडेय, मनोज कुमार झा, बंशी बदन झा, अजय सिंह, राजाराम मीणा, बृजेश सिंह चौहान समेत कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।