news-details

रामनगर बाजार में डांडिया-गरबा की धूम

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कसया, कुशीनगर। रामनगर बाजार स्थित शिव पंचायतन मंदिर परिसर में नवरात्रि के अवसर पर डांडिया और गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने गीत-संगीत की धुन पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के व्यवस्थापक एवं समाजसेवी मनोज प्रजापति ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मनोज प्रजापति ने कहा कि नवरात्रि शक्ति उपासना, आस्था और सामाजिक एकता का पर्व है। ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवतियां और बच्चे मौजूद रहे। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों पर लोगों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। पूरे मंदिर परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा।