news-details

रामलीला मैदान में गैस पर्ची के लिए उमड़ी भीड़

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। नगर के रामलीला मैदान में मंगलवार को गैस सिलेंडर और पर्ची लेने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंच गए। भीड़ बढ़ने से मौके पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस की पर्ची और डिलीवरी कूपन (डीसी) नहीं मिलने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान गैस एजेंसी मालिक अमन और कुछ उपभोक्ताओं के बीच बहस भी हो गई, जिससे कुछ देर तनाव की स्थिति रही।कई लोगों को पर्ची और डीसी नहीं मिल सकी, जिसके चलते उन्हें बिना सिलेंडर लिए वापस लौटना पड़ा। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से गैस वितरण व्यवस्था की जांच कराने, पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने और पर्ची व डीसी वितरण की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग की है।