news-details

रामलीला मैदान अमेठी में शुरू हुई रामलीला, पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन

You can share this post!

 

 

 

अमेठी।  अमेठी में नवरात्र पर्व पर इस वर्ष रामलीला मैदान में रामलीला मंचन का विशेष आयोजन किया जा रहा है।राम लीला समिति की ओर से मैदान में जनमानस को रामलीला देखने को लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बनने पर इस वर्ष पहली बार नये तरीके का आयोजन किया गया है। रविवार को उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के साथ पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी,एस डी एम पंकज मिश्रा मौजूद रहेजिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने नवरात्र में प्रतिदिन 151000रु की आर्थिक सहायता गरीब कन्याओं के विवाह के लिए करने की घोषणा की है। रविवार की देर शाम नगर  के रामलीला मैदान में 10 दिवसीय रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ।  पुलिस अधीक्षक सरवणन टी और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रामलीला की शुरुआत की। रामलीला समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रयागराज के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।रामलीला के लिए मैदान में करीब पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ भव्य पंडाल लगाया गया है। प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक रामलीला का मंचन होगा। हालांकि, पहले दिन शाम 7:30 बजे पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रामलीला का समापन दशहरे के दिन रावण वध के साथ होगा। पूरे कस्बे में स्वागत द्वार सजाए गए हैं, जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।इस आयोजन की खास बात यह है कि प्रतिदिन एक गरीब कन्या के विवाह के लिए 1 लाख 51 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। वहीं, पहले दिन एक गरीब महिला की आंख के ऑपरेशन के लिए अस्पताल के खाते में 30 हजार रुपये जमा कराए गए, ताकि उसका इलाज हो सके।इस अवसर पर रामलीला समिति के नितिन भालोठिया, सूरज जायसवाल, फूलचन्द्र कसौधन, हरिकेश श्रीवास्तव, सौरभभालोठिया सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।