news-details

रामलीला का भव्य शुभारंभ

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। नगर के रामलीला मैदान में रविवार देर शाम 10 दिवसीय रामलीला मंचन का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सरवणन टी और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने पूजा-अर्चना के साथ किया। प्रयागराज के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। मैदान में करीब पांच हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन शाम 6:30 से रात 9:30 बजे तक कार्यक्रम होगा। आयोजन की खास बात यह है कि प्रतिदिन एक गरीब कन्या के विवाह के लिए 1.51 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। पहले दिन एक महिला के आंख के ऑपरेशन के लिए 30 हजार रुपये अस्पताल खाते में जमा कराए गए।