
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के अधीन डीजीक्यूए संगठन के गुणता आश्वासन नियंत्रणालय (कपड़ा एवं वस्त्र), कानपुर से सेवानिवृत्त कर्मचारी राम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद 13 अक्टूबर की सुबह रीजेंसी अस्पताल में निधन हो गया। फेथफुलगंज निवासी राम सिंह यादव कर्मठ और संयमी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कार्यालय की कार्य समिति और संयुक्त परामर्शदात्री समिति चतुर्थ स्तर में भी प्रतिनिधित्व किया था।उनके निधन पर आयोजित शोकसभा में सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। वक्ताओं ने कहा कि राम सिंह यादव के निधन से हुई क्षति की भरपाई करना कठिन है।