
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या/फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले पर कहा कि सरकार इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन कर्मचारियों या अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।फरीदाबाद के सेक्टर-15 में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है। इसलिए सरकार और प्रशासन पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ जांच कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक धैर्य बनाए रखने की अपील की।विपुल गोयल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल दोषियों को सजा दिलाना नहीं, बल्कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी तथा जवाबदेह बनाना भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।