
PARDARSHI VIKASH NEWS Shri Ram Janmabhoomi Mandir परिसर में निर्मित मां दुर्गा मंदिर पर 29 मई को धर्म ध्वजा का आरोहण किया जाएगा। यह कार्यक्रम साध्वी Sadhvi Ritambhara के हाथों संपन्न होगा। साध्वी ऋतंभरा राममंदिर आंदोलन की प्रमुख वक्ता रही हैं और देशभर में धर्माचार्य के रूप में सम्मानित मानी जाती हैं।Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust ने इस आयोजन को मातृशक्ति को समर्पित किया है। इसी कारण कार्यक्रम में केवल महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन में 3500 से अधिक महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। इनमें Rashtriya Swayamsevak Sangh, Vishwa Hindu Parishad, Durga Vahini, मातृशक्ति और भाजपा से जुड़ी महिला पदाधिकारी शामिल रहेंगी।कार्यक्रम में Sadhvi Niranjan Jyoti, Meenakshi Tai Pishwe, Pragya Mahala, Pinky Pawar, Avani Rajput, Seema Jadaun और Sarita Yadav समेत कई प्रमुख महिला अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।आयोजन शाम छह बजे मां दुर्गा मंदिर के सामने परकोटे के बाहर उत्तर दिशा में होगा। अतिथियों को शाम पांच बजे से प्रवेश दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर 4 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई जाएंगी। ध्वजारोहण के बाद सभी अतिथियों को रामलला और राम परिवार के दर्शन भी कराए जाएंगे।रामजन्मभूमि परिसर के परकोटे में बने पूरक मंदिरों में मां अन्नपूर्णा, सूर्य, हनुमान, गणेश और शिव मंदिरों का ध्वजारोहण पहले ही संपन्न हो चुका है। अब दुर्गा मंदिर का ध्वजारोहण होने जा रहा है, जो परकोटे का अंतिम और परिसर का छठा पूरक मंदिर होगा। इसके बाद 23 जून को शेषावतार मंदिर पर भी ध्वजारोहण प्रस्तावित है।राम मंदिर के व्यवस्थापक और विहिप पदाधिकारी Gopal Rao ने बताया कि आमंत्रण पत्र भेजने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सभी अतिथियों को प्रवेश पास जारी किए जाएंगे। सुरक्षा कारणों से किसी भी अतिथि को अस्त्र-शस्त्र या अंगरक्षक साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी।