news-details

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सियासत तेज, अजय राय नजरबंद

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सोमवार देर रात अयोध्या के एक होटल से पुलिस ने नजरबंद कर कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस पहुंचा दिया। अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राम मंदिर ट्रस्ट कार्यालय के घेराव और विरोध प्रदर्शन के लिए अयोध्या पहुंचा था।अजय राय की पत्नी रीना राय ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। वहीं कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन करने से भी रोका जा रहा है।उधर, राम मंदिर में 17 वर्षों से तैनात रेडियो ऑपरेशन अधिकारी (RMO) अर्जुन देव का तबादला गोरखपुर कर दिया गया है। चढ़ावा गिनती कक्ष और मंदिर के सीसीटीवी की निगरानी उनकी जिम्मेदारी थी। एसआईटी उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले भगवान राम के अस्तित्व को नकारते थे, आज वही अयोध्या जाने की बात कर रहे हैं। दूसरी ओर, बसपा प्रमुख मायावती ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।