
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या। राम मंदिर में कथित रूप से चढ़ावे में 7 करोड़ रुपये की चोरी के दावे को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने प्रतिक्रिया दी है।महंत कमल नयन दास ने कहा कि यदि कहीं कोई गड़बड़ी हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन सवाल यह भी है कि जांच कौन करेगा और कौन निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग जांच की बात कर रहे हैं, वे भी पूरी तरह से निष्पक्ष नहीं हैं।उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग आज सवाल उठा रहे हैं, वे खुद भी पारदर्शिता के मानकों पर खरे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि समाज को यह भी जानने का अधिकार है कि लोग आज जिन ऊंचे पदों और सुविधाओं का आनंद ले रहे हैं, वे उन्हें कैसे प्राप्त हुईं।इसी बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए आरोप लगाया कि राम मंदिर में शुरुआत से ही अनियमितताओं की बातें सामने आती रही हैं और इन मामलों की गंभीर जांच होनी चाहिए।वहीं दूसरी ओर, ट्रस्ट की ओर से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि मंदिर में चढ़ावे की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी, बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी और डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से की जाती है। दान राशि को रजिस्टर में दर्ज कर बैंक में जमा कराया जाता है और नियमित ऑडिट भी होता है।इस बीच राजनीतिक हलकों में भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। कुछ नेताओं ने मामले की CBI या उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, जबकि ट्रस्ट की ओर से आरोपों को निराधार बताया गया है।फिलहाल यह मामला राजनीतिक और धार्मिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है और जांच की मांग लगातार तेज हो रही है।