news-details

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, लखनऊ में लगे पोस्टर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। रविवार को लखनऊ में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया, जिस पर लिखा था, "चंदा चोर पार्टी का प्रवेश वर्जित है।" वहीं पुलिस आज अयोध्या जेल में बंद आरोपियों रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय से पूछताछ कर सकती है। इससे पहले अविनाश शुक्ला और रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू से पूछताछ की जा चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मामले पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो हुआ वह गलत है और इससे जनता में गलत संदेश गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद एसआईटी 15 जुलाई के बाद एफआईआर दर्ज कर सकती है। मामले में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे चुके चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव के नाम भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं। इस बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मामले को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं और निष्पक्ष जांच की मांग की है।