news-details

रालोद ने संगठन विस्तार पर दिया जोर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जिले और गांव स्तर तक संगठन विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर 50-50 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति और किसानों के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। रालोद एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, जबकि पंचायत चुनाव अपने सिंबल पर लड़े जाएंगे।