news-details

रिजल्ट आने पर छात्रों का हुआ सम्मान

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Banda

 जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होने पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर मुंह मीठा कराया गया। इंटरमीडिएट में पृथ्वीराज ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। चंद्रमौली कुमार शुक्ला और रेनू ने 86.6 प्रतिशत, जबकि दिव्यांशी पटेल ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में मानवी सिंह ने 91.5 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। शुभम साहू ने 88.33 प्रतिशत और शिखा ने 87.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य डॉ. श्याम मनोहर राव ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।