news-details

रोजगार मेले में 1200 से अधिक पदों पर भर्ती का मौका

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 31 अक्टूबर 2026 को आचार्य चाणक्य पीजी कॉलेज, महमूदपुर सेमरी में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। जिला सेवायोजन कार्यालय और कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में 12 से अधिक कंपनियां 1200 से ज्यादा पदों पर चयन करेंगी। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले मेले में चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिल सकता है। 18 से 40 वर्ष के योग्य युवा निःशुल्क पंजीकरण कर भाग ले सकते हैं। जानकारी के लिए रोजगार संगम पोर्टल या हेल्पलाइन 155330 पर संपर्क करें।